तुषार कपूर 'बैचलर डैड’ के साथ बने लेखक

Samachar Jagat | Monday, 20 Dec 2021 02:25:49 PM
Tusshar Kapoor turns writer with 'Bachelor Dad'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता के तौर पर पहचान बनाने वाले तुषार कपूर अब लेखक की भूमिका में भी दिखाई देंगे। उन्होंने सोमवार को अपनी पहली किताब ' बैचलर डैड’ की घोषणा की जिसमें उनके पिता बनने की यात्रा पर प्रकाश डाला गया है।

तुषार कपूर ने एकल अभिभावक बनने के लिए ''इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’’ (आईवीएफ) का सहारा लिया था और वर्ष 20 16 में सरोगेसी से बेटे लक्ष्य कपूर के पिता बने थे।

उन्होंने बताया कि इस किताब को पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने अपनी जिदगी को 'ईमानदार’ तरीके से पेश करने की कोशिश की है।

तुषार कपूर (45) ने कहा, ''मैं सौभाग्यशाली हूं कि कुछ शानदार लोगों ने मेरी इस यात्रा का समर्थन किया लेकिन एकल पिता बनने के मेरे फैसले ने कई सवाल भी पैदा किए जिनका जवाब देने की कोशिश मैंने कई मीडिया मंचों पर की। लेकिन मेरा संदेश अलग तरह से लिया गया।’’

यह किताब अगले महीने बाजार में आएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.