Appointed : 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी संजय भट्टाचार्य होंगे स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूत, इससे पहले मिस्त्र, तुर्की के राजदूत रह चुके, दिल्ली के सैंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Nov 2021 06:00:28 PM
Appointed :  Sanjay Bhattacharya, 1987 batch IFS officer to be the next Ambassador of India to Switzerland, Previously Ambassador to Egypt, Turkey, studied at St. Stephen's College, Delhi

इंटरनेशनल डेस्क। केंद्रीय आंतरिक मामलात मंत्रालय ने भारतीय राजनयिक संजय भट्टाचार्य को स्विट्जरलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। इससे पहले वे मिस्त्र व तुर्की के राजदूत भी रह चुके हैं। संजय भट्टाचार्य 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वह 2015 से 2018 तक मिस्त्र में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, संजय भट्टाचार्य दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़े हुए हैं। संजय भट्टाचार्य ने सैंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संजय भट्टाचार्य वर्तमान में कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं देनी होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.