Donald Trump ने भारत को लेकर एक बार फिर से कर दिया है ये दावा

Hanuman | Saturday, 18 Oct 2025 12:11:16 PM
Donald Trump has once again made this claim about India

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को देकर बड़ा दावा कर दिया है। ट्रंप ने फिर से दावा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ लंच के दौरान ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस समझाैते की दिशा में प्रगति संभव है, हालांकि दोनों देशों के नेताओं के बीच गहरा अविश्वास और मनमुटाव बना हुआ है। जेलेंस्की और पुतिन एक-दूसरे को पसंद नहीं करते।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ये भी दावा कर दिया कि उन्होंने विश्वभर में 8 युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने उदाहरण देते हुए बोल दिया कि रवांडा और कांगो जाओ, भारत और पाकिस्तान से बात करो। हर बार जब मैं कोई जंग रुकवाता हूं, तो लोग कहते हैं अगले वाला युद्ध रुकवाओ तो तुम्हें नोबेल मिलेगा।

उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर भी अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने बोल दिया कि  अगर जरूरत पड़ी तो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रही परेशानी भी वे सुलझा सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर बोल दिया कि उन्हें युद्ध सुलझाने में दिलचस्पी है क्योंकि लोगों को मरने से रोकना उनके लिए मायने रखता है।  

भारत की ओर से आई थी ये प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि  डोनाल्ड ट्रंप के भारत के रूस से तेल की खरीद रोकने के दावे को लेकर भारत की ओर से  प्रक्रिया दी जा चुकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बोल दिया था कि भारत बड़े पैमाने पर गैस और तेल का आयात करता है। हमारी लगातार यही प्राथमिकता रही है कि उथल-पुथल भरे बाजार में भारतीय उपभोक्ताओं को हितों को साधा जाए। हमारी इंपोर्ट की पॉलिसी पूरी तरह इसी उद्देश्य पर आधारित है। हम किसी अन्य कारक से प्रभावित होकर फैसले नहीं लेते। 

PC: dainandinbartagroup
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.