टम्बलर रिज गोलीकांड के आरोपी के भाई को जमानत उल्लंघन पर किया गिरफ्तार

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 12:53:16 PM
Brother of Tumbler Ridge shooting suspect arrested for bail violation

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में हुई भीषण गोलीबारी से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मारे गए आरोपी के बड़े भाई जैकब वैन रूटसेलार को जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जैकब वैन रूटसेलार वर्ष 2024 में फोर्ट मैकमरे में हुई चाकूबाजी की घटना में कथित भूमिका के लिए हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था और जमानत पर रिहा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के बाद उसके खिलाफ देशभर में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.