Argentina-Earthquake : उत्तरी अर्जेंटीना में भूकंप के जोरदार झटके, कोई हताहत नहीं

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 09:42:33 AM
Argentina-Earthquake : Strong earthquake rocks northern Argentina, no casualties

ब्यूनस आयर्स : उत्तरी अर्जेंटीना में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। बहरहाल, इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। भूकंप शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार आठ बजकर नौ मिनट पर आया। इसका केंद्र सैंटियागो डेल एस्टेरो प्रांत के कैंपो गैलो शहर से लगभग 15 मील (24 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 610 किलोमीटर गहराई में था। प्राधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.