China: चीनी सेना शुक्रवार से तीन दिन तक नौसैनिक अभ्यास करेगी।

varsha | Friday, 21 Apr 2023 12:13:28 PM
China: Chinese army will conduct naval exercise for three days from Friday

बीजिग। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी शुक्रवार से दक्षिण चीन सागर में हैनान प्रांत के आसपास तीन दिवसीय नौसैनिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत करेगी।

यह अभ्यास शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होगा और 23 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे समाप्त होगा। अभ्यास क्षेत्र में अस्थायी नौवहन प्रतिबंध लगाया जाएगा।

सैन्य अभ्यास के दौरान किन-किन बलों और साधनों की तैनाती की जाएगी, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी मुहैया नहीं करायी गयी है। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.