Brazil में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई

varsha | Thursday, 23 Feb 2023 09:56:18 AM
Death toll rises to 48 in Brazil floods, landslides

साओ पाउलो : ब्राजील में दक्षिणपूर्वी साओ पाउलो राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बाढ़कर 48 हो गयी है तथा लापता लोगों की तलाश जारी हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। साओ पाउलो की राज्य सरकार ने कहा कि 47 मृतक साओ सेबस्टियाओ नगर पालिका में थे, और एक उबातुबा में था।

लगभग 40 लोग अभी भी लापता हैं और माना जा रहा है कि अधिकांश लोग भूस्खलन के कारण गिरी मिSी में दबे हुए हैं। सरकार के अनुसार तीन बच्चों को बचा लिया गया है और छह बच्चों सहित 28 लोग रविवार से अस्पताल में भर्ती हैं। ब्राजील की नौसेना ने साओ पाउलो शहर से 190 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में क्षेत्र में एक मोबाइल पोर्ट स्थापित किया है, ताकि फंसे हुए पर्यटकों को निकाला जा सके। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.