फ्रांस में सीरिया के आतंकवादियों से संबंध के आरोप में चार लड़कियां गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 06:51:30 AM
Four girls allegedly arrested to linked Syria terrorists in France

पेरिस। फ्रांस के अधिकारियों ने बुधवार को सीरिया के आतंकवादियों से टेलीग्राम के जरिए बात करने के संदेह में यहां तीन नाबालिग लड़कियों समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

न्यायिक सूत्रों ने रायटर को बताया कि आरोपी लड़कियां आतंकवादियों से हमले की योजना के बारे में बात कर रहीं थी। चार लड़कियों में से तीन 15 से 17 वर्ष की हैं जबकि एक 18 वर्ष की है।

फ्रांस के टीवी चैनल फ्रांस 3 ने बताया कि चार में से एक लडक़ी फ्रांस में हालिया आतंकवादी घटनाओं को करवाने के लिए जिम्मेदार फ्रांस के एक आतंकवादी रचिड कासिम के संपर्क में थी।

हालांकि, अमेरिकी सेना ने फरवरी के शुरुआती सप्ताह में इस बात की जानकारी दी थी कि इराक के मोसुल शहर में कासिम पर अमेरिकी सेना की ओर से हमला किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.