France Airport Strike : फ्रांस के हवाईअड्डा कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल की

Samachar Jagat | Friday, 01 Jul 2022 04:32:21 PM
France Airport Strike : French airport workers strike to demand pay hike

पेरिस :  पेरिस में चाल्र्स डे गॉल हवाईअड्डे और फ्रांस के अन्य हवाईअड्डों पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर वेतन में वृद्धि की मांग करते हुए हड़ताल की, जिससे उड़ानें अवरुद्ध हुई। कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब दो साल तक लगायी गयी पाबंदियों के बाद अब यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हवाईअड्डों पर उड़ानों के संचालन में यह ताजा अवरोध है। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि पेरिस में चाल्र्स डे गॉल और ओर्ली हवाईअड्डों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक 17 प्रतिशत उड़ानों को रद्द कर दिया गया। ये मुख्यत: छोटी दूरी की उड़ानें थीं।

दोनों हवाईअड्डों पर प्रदर्शन की योजना थी और पेरिस हवाईअड्डा प्राधिकरण ने टर्मिनल तक पहुंचने, चेक-इन और सुरक्षा केंद्रों में संभावित देरी की चेतावनी दी थी। मजदूर संघों ने कहा कि हड़ताल रविवार तक जारी रह सकती है। फ्रांस की मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, पेरिस हवाईअड्डे के कर्मचारी वेतन में छह प्रतिशत की वृद्धि की मांग कर रहे हैं जबकि प्रबंधन ने तीन फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। चाल्र्स डे गॉल पर हवाईअड्डा दमकलकर्मी भी वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हड़ताल पर है, जिससे हवाईअड्डे को कुछ रनवे बंद करने पड़े हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.