Israel के उच्चतम न्यायालय ने गृह मंत्री आर्येह डेरी को अयोग्य घोषित किया

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 09:46:42 AM
Israel's Supreme Court disqualifies Interior Minister Aryeh Deri

यरुशलम : इज़राइल के उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि देश की नई सरकार के प्रमुख सदस्य आर्येह डेरी मंत्री के रूप में काम नहीं कर सकते। इस फैसले ने इज़राइल में अदालतों की शक्ति को लेकर विवादों को गहरा कर दिया और यह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समक्ष भी एक संकट खड़ा कर सकता है।

अदालत ने कहा कि अति-रूढ़िवादी शास पार्टी के प्रमुख आर्येह डेरी को “कर अपराधों” के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद मंत्री के रूप में अयोग्य घोषित किया किया जाता है। हालांकि डेरी ने पद न छोड़ने की बात कही थी।नेतन्याहू को अब यह तय करना होगा कि क्या वह अदालत के फैसले का पालन करते हुए अपने करीबी सहयोगी डेरी को कैबिनेट से निष्कासित करते हैं या न्यायिक प्रणाली के साथ विवाद को और बढ़ाते हुए इस फैसले की अवहेलना करते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.