Japan: भूकंप के बाद जापान में बदला नजारा, तट से 800 फीट पीछे गया समुद्र, कई द्वीप समुद्र से उपर उठे

Samachar Jagat | Saturday, 13 Jan 2024 09:52:33 AM
Japan: After the earthquake, the view changed in Japan, the sea retreated 800 feet from the coast, many islands rose above the sea.

इंटरनेट डेस्क। जब पूरा देश नया साल मना रहा था तब जापान भूकंप के झटके महसूर कर रहा था और वो बड़ी ही तिव्रता वाले। इन भूकंप के झटकों ने यहां बहुत कुछ बदलकर रख दिया, लेकिन उसका पता अब चल सका है और वो भी सेटेलाइट तस्वीरों से है। जी हां जापान में इस भूकंप के बाद समुद्र तट का नजारा ही बदल गया है।?

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां भूकंप के बाद एक दो फीट नहीं बल्कि समुद्र 820 फीट पीछे चला गया। यही नहीं, भूकंप के बाद जापान के समुद्र तट ऊपर उठ गए, जिसके कारण यह समुद्र पीछे चला गया। इस बात का पता सैटेलाइट की तस्वीरों से भी चल रहा है। 

सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार जापान में 1 जनवरी 2024 को आए भयानक भूकंप के बाद उसके तट 800 फीट से भी ज्यादा खिसक गए हैं। बता दें की नए साल में नोटो प्रायद्वीप में साल के पहले दिन 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद वहां की जमीन में फर्क दिखाई दे रहा है। कई द्वीप समंदर में थोड़ा ऊपर उठ गए हैं। इस वजह से समुद्र थोड़ा दूर खिसक गया है। 

pc- www.indiatv.in

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.