Pakistan: आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2023 08:16:34 AM
Pakistan: 10 people including eight policemen killed, more than 20 injured in suicide attack

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पाला और जिस आतंकवाद से दूसरे देशों में तबाही मचाई वो अब उसके लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। जी हां पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है और इस हमले में कई लोगों ने जान गंवा दी है।

जानकारी के अनुसार आत्मघाती हमला पुलिस थाने पर किया गया। जहां आत्मघाती हमला हुआ आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए है। इस घटना के बार आस पास के इलाके में दहशत फैल गई और बाजार बंद हो गए। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका स्वात घाटी के कबाल पुलिस थाने में हुआ। पुलिस स्टेशन परिसर में आतंकवाद निरोधी विभाग का आफिस और एक मस्जिद भी है। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस अधिकारियां ने पूरे प्रांत में हाई अलर्ट कर दिया है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.