Russia: बगावत के बाद पुतिन और वैगनर आर्मी चीफ के बीच हुई बड़ी मीटिंग, अब करेंगे राष्ट्रपति ये बड़ा काम

Shivkishore | Wednesday, 12 Jul 2023 08:27:04 AM
Russia: A big meeting between Putin and Wagner Army Chief after the rebellion, now the President will do this big thing

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के यु़द्ध में रूस के लिए प्राईवेट आर्मी बनकर लड़ रही वैगनर आर्मी के चीफ ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ ही बगावत कर दी थी। इसके बाद दोनों में कुछ सुलह हुई और अब दोनों के बीच में एक बार फिर से एक बड़ी मीटिंग की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और उनके कमांडर्स के साथ बैठक की है।

यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली। इस बात की पुष्टि खुद पुतिन के प्रवक्ता ने की है। खबरों की माने तो पुतिन और कभी उनके सहयोगी रहे प्रिगोझिन के बीच वैगनर द्वारा सेना के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ किए गए सशस्त्र विद्रोह पर चर्चा हुई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वैगनर आर्मी द्वारा की गई बगावत के 5 दिन बाद ही ये बैठक हुई, लेकिन खुलासा अब हुआ है। खबरों की माने तो बैठक में पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान  के दौरान वैगनर के एक्शन का आकलन किया था। साथ ही 24 जून को हुई बगावत के बारे में जानकारी ली थी। 

pc- navjivan
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.