मिस्र में पुरातत्वविदों ने खोजा सदियों पुराना ममी

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 09:06:20 AM
The age-old mummy discovered by archaeologists in Egypt

दुबई ।  स्पेन के पुरातत्वविदों ने मिस्र के लक्सर शहर के निकट सदियों पुरानी एक ममी को‘अच्छी स्थिति’में खोजा है। 

यह भी पढ़े :  फ्रांसीसी पत्रकार को तुर्की ने किया रिहा

देश के पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह खोज एक कब्र से की गयी है जो काहिरा से 700 किलोमीटर दूर वेस्ट बैंक के नील नदी के निकट मौजूद है और यह शायद 1075-664 ईसा पूर्व पुराना है। यह एक चमकीले रंग के लकड़ी के ताबूत में रखा गया था और चौथी-सहस्राब्दी के राजा थुतमोस तृतीय के युग में एक मंदिर के पास दफनाया गया था।

यह भी पढ़े :  इराकी सैनिकों ने किया निमरूद पर पुन : कब्जा

पुरात्वविद दल के प्रमुख मरियम सेको अल्वारेज ने कहा कि इस ममी को मिस्र के प्राचीन धार्मिक संकेतों को दर्शाते हुए कई रंगों से सजाया गया था। मिस्र में इससे पहले मिले ममी को सुरक्षित रखने के लिए बांधकर रखा जाता था जो 4500 ईसा पूर्व के बाद का होता था। मंत्रालय ने बताया कि यह कब्र अमेनरेनेफ का हो सकता है जो महल में नौकर का काम करता था।लक्सर शहर नील नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है जहां पर लाखों लोग रहते हैं और यहां पर कई मंदिर और क्रब बने हैं। यह शहर पर्यटन की ²ष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रहा है। हालांकि वर्ष 2011 में क्रांतिकारी विद्रोह और हिंसक घटनाओं और राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसमें कमी आयी है। (एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.