ICC ODI World Cup:  क्विंटन डिकॉक का लगातार दूसरा शतक, टूटा गिब्स का ये रिकॉर्ड 

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 04:30:42 PM
ICC ODI World Cup: Quinton de Kock's second consecutive century, this record of Gibbs broken

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का दसवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला रहा है। क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में शतकीय पारी खेल अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। क्विंटन डिकॉक अब आईसीसी वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने हर्षल गिब्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्विंटन डिकॉक मैच में 106 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  इससे पहले हर्शल गिब्स ने लीड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999 में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका ने समाचार लिखे जाते तक 32 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं।

क्विंटन डिकॉक अपनी पारी में सौ गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। क्विंटन डिकॉक का इस विश्व कप में ये लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने पहले मैच में भी श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.