ICC ODI World Cup: विराट कोहली ने मुंबई में तोड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 03:59:33 PM
ICC ODI World Cup: Virat Kohli broke this record of Sachin in Mumbai

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज आईसीसी वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे मैच में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विराट कोहली अभी मैच में 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस पारी के दौरान विराट कोहली ने इस साल वनडे विकेट में अपने एक हजार रन पूरे किए। उन्होंने वनडे में आठवीं बार ये उपलब्धि हासिल कर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने वनडे में सात बार एक साल में एक हजार रन बनाए थे। विराट कोहली का इस साल वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा है।

वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।  वह इस साल चार शतक लगा चुके हैं। आज उनके पास अब सचिन (49)के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे है मैच में शुभमन गिल भी अर्धशतक लगा चुके हैं। वह 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.