IPL 2024: इस संस्करण में छक्कों का बन चुका है ये रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 09 May 2024 12:24:59 PM
IPL 2024: This record of sixes has been made in this edition

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का ये संस्करण अभी तक बल्लेबाजों के नाम ही रहा है। आईपीएल के 17वें संस्करण में अभी तक बल्लेबाजी के कई ऐसे रिकॉर्ड बन चुके हैं, जो इससे पहले कभी भी नहीं बने हैं। इस टूर्नामेट में अभी अब बल्लेबाजों द्वारा बड़ी संख्या में छक्के लगाए जा चुके हैं। 
बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में भी छक्कों की बारिश देखने को मिली है।

बुधवार को आईपीएल के इस संस्करण में 1000 छक्के भी पूरे हो गए। लगातार तीसरे सीजन 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं। इस सीजन सबसे कम गेंदों पर 1000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना है। आईपीएल 2024 में 13079 गेंद पर 1000 छक्के लग चुके हैं। वहीं पिछले साल 15390 और आईपीएल 2022 में 16269 गेंदों पर एक हजार छक्के लगे थे। 

पिछले साल लगे थे सर्वाधिक 1124 छक्के
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पिछले साल बना था। कुल 1124 छक्के लगे थे। आईपीएल 2024 में अभी 17 मैच बाकी हैं, ऐसे में ये रिकॉर्ड इस बार ही टूट जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 1062 छक्के लगे थे। यह रिकॉर्ड इस बार प्लेऑफ से पहले ही टूट टूटने की उम्मीद है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इस टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उसने 130 से ज्यादा छक्के इस संस्करण में लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स 120 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स  116 छक्कों के साथ तीसरे, मुंबई इंडियंस 116 छक्कों के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 114 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है।  
PC:  espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.