IPL 2024: टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Samachar Jagat | Friday, 05 Apr 2024 02:50:06 PM
IPL 2024: This happened for the first time in the history of the tournament

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में अभी तक 17 मैच पूरे हो चुके हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं। अभी तक बल्लेबाजों ने बड़ी संख्या में छक्के लगाए हैं। इस अभी तक हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण के 17 मैचों में 300 से अधिक छक्के लग चुके हैं।

आईपीएल इतिहास में पहली बार इतने कम मैचों में 300 या इससे ज्यादा छक्के लग चुके हैं। अभी तक इस संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक सबसे ज्यादा 17 छक्के ठोक चुके हैं।

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन 12 छक्कों के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से  दूसरे स्थान पर हैं। रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) भी इसने ही छक्के लगा चुके हैं। अभिषेक शर्मा को भी  11 छक्के लगाने में सफलता मिली है। कोलकाता नाइटराइडर्स के आंद्रे रसेल इस सीजन में 10 छक्के ठोक चुके हैं।  

PC:  jagranjosh
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.