ODI World Cup: ये उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बने क्विंटन डिकॉक, कालिस को छोड़ा पीछे 

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 09:24:23 AM
ODI World Cup: Quinton de Kock became the first South African cricketer to achieve this feat, leaving Kallis behind

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल अपने नाम कई उपलब्धि दर्ज करवाई हैं। वह विश्व कप 2023 में 7 मैचों में 545 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही वह वनडे विश्व कप में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

डिकॉक से पहले महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस विश्व कप के एक सीजन में दक्षिण अफ्रीका की ओर से 485 रन बनाए थे। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2007 के विश्व कप में हासिल की थी। वहीं पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 2015 में 482 रन बनाए थे।

अब डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों ही दिग्गज खिलाडिय़ों को एक साथ पीछे छोड़ दिया है। क्विंटन डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 116 गेंदों पर 114 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दस चौके और तीन छक्के लगाए। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.