Rajasthan कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस सीट से मिला टिकट

Samachar Jagat | Monday, 29 Apr 2024 03:51:46 PM
Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa will also contest Lok Sabha elections, got ticket from this seat

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की ओर से सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा पंजाब की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

इसमें राजस्थान में लम्बे समय से प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से पंजाब की खदूर साहिब लोक सभा सीट से कुलबीर सिंह, आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से विजय इंद्र सिंघला और लुधियाना लोकसभा सीट से अमरिंदर सिंह बरार को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

आपको बता दें कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए सुखजिंदर सिंह रंधावा को पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके रहते कांग्रेस राजस्थान में फिर से सरकार बनाने में असफल रही थी। कांग्रेस को इन चुनावों में केवल 70 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.