IPL 2024: ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन, एक बार फिर से कर दी है ये गलती, लगा 24 लाख रुपए का जुर्माना

Samachar Jagat | Thursday, 04 Apr 2024 01:14:44 PM
IPL 2024: Rishabh Pant may be banned, has once again made this mistake, fined Rs 24 lakh

खेल डेस्क। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16वें आईपीएल मैच में करारी हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में एक गलती के कारण ऋषभ पंत परेशानी में घिर गए हैं। वह इसी प्रकार की गलती वह पहले भी कर चुके हैं। इसी कारण अब इस क्रिकेटर पर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में भी पंत को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। इस कारण बीसीसीआई ने पंत के साथ-साथ टीम पर भी अब जुर्माना लगाया है। खबरों के अनुसार, पंत पर इस मैच में स्लो ओवर रेट के कारण 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इस संबंध में आईपीएल की ओर से जानकारी दी गई है। आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत ये दिल्ली कैपिटल्स का इस सत्र का दूसरा अपराध है। इसी कारण उन पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में भी पंत का इस मामले में दोषी पाया गया था।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.