IPL 2024: IPL के सबसे महंगे प्लेयर बने पैट कमिंस, 20.50 करोड़ में हुए हैदराबाद के

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Dec 2023 02:34:09 PM
IPL 2024: Pat Cummins becomes the most expensive player of IPL, sold to Hyderabad for Rs 20.50 crore

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल2024) के लिए आज ऑक्शन चल रहा है और अब तक कई खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है। लेकिन आईपीएल में अब तक की सबसे महंगी बोली आज लगी है और वो भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की। कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने खरीदा है। उनके लिए चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु ने बिडिंग वॉर किया था।

वहीं वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल 7.40 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

इसके साथ ही जिसके सबसे महंगे बिकने की उम्मीद थी उसको कम दाम मिले है और वो खिलाड़ी है न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र। रचिन को 1.80 करोड़ रुपए में चेन्नई ने खरीदा है। इसके साथ ही जेराल्ड कूट्जी 5 करोड़ रुपए मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। अभी आगे भी बोली जारी है। 

PC- espncricinfo.com


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.