ICC ODI World Cup: रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेल तोड़ा सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 08:50:43 AM
ICC ODI World Cup: Rohit Sharma broke Sachin's world record by playing a century

खेल डेस्क।  रोहित शर्मा (131) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बुधवार को अफगानिस्तान को आठ विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में रोहित शर्मा ने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया। उन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के साथ कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की।

रोहित ने 84 गेंद में 131 रन की पारी के दौरान 16 चौके और पांच छक्के जड़े। रोहित ने विश्व कप का अपना सातवां शतक जडक़र मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड धवस्त किया। सचिन तेंदुलकर ने छह विश्व कप (1992 से 2011) में छह शतक जड़ थे।

वहीं रोहित का ने तीसरा विश्व कप खेलते हुए सात शतक लगा दिए हैं। वहीं रोहित ने इस मैच के दौरान विश्व कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का संयुक्त रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के समान ही 19 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। 

PC: espncricinfo.



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.