IPL 2023: जोफ्रा आर्चर लौटेंगे इंग्लैंड, नहीं खेलेंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच

Samachar Jagat | Wednesday, 10 May 2023 11:00:02 AM
IPL 2023: Jofra Archer will return to England, will not play remaining matches of IPL

इंटरेनट डेस्क। आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला रूकता सा नजर नहीं आ रहा है। इस सीजन में अबतक कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके है। वहीं अब अपनी फिटनेस को लेकर जोफ्रा आर्चर भी बाहर हो गए है। रोहित की पलटन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर फिटनेस समस्या की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए है।

आईपीएल के बाकी बचे मैचों वो टीम से बाहर हो गए हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने बताया कि आर्चर अपने देश इंग्लैंड वापस लौटेंगे और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में रहेंगे। ऐसे में अब उनका लौटना मुश्किल है। वैसे मुंबई ने आर्चर के रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है।

मुंबई ने इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को आर्चर का रिप्लेसमेंट बनाया है। जॉर्डन को मुंबई ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। 

pc- tv9bhartvarsh,oneindia hindi, hindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.