ICC ODI World Cup: श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ विश्व कप का ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 08:55:35 AM
ICC ODI World Cup: This shameful record of the World Cup was registered in the name of Sri Lanka

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने आखिर आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पहली जीत का स्वाद चख ही लिया है। कंगारू टीम ने सोमवार को श्रीलंका को 5 विकेट से धूल चटाई। श्रीलंका द्वारा मिले 210 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट का आसानी से हासिल कर लिया।

वहीं श्रीलंका टीम को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।  श्रीलंकाई टीम संयुक्त रूप से विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। ये उसकी जिम्बाब्वे के समान विश्व कप में 42वीं हार हार है।

वेस्टइंडीज को 35 और इंग्लैंड को 34 मैचों में विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा है।  श्रीलंका को अब विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए विश्व कप में प्रत्येक मैच जीतना होगा। एक मैच में भी मिली हार उसे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है। 

PC: espncricinfo

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.