ICC ODI World Cup: वनडे क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली 

Samachar Jagat | Monday, 09 Oct 2023 09:55:18 AM
ICC ODI World Cup: Virat Kohli becomes the first cricketer to achieve this feat in ODI cricket

खेल डेस्क। पूर्व कप्तान विराट कोहली (85) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त दी। विराट कोहली ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई।

इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 11,000 रन पूरे करने की बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। इस प्रकार की उपलब्धि इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था। विराट कोहली ने 116 गेंदों की इस पारी में छह चौके लगाए।

वहीं विराट कोहली ने इस पारी के दम पर वनडे विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नौ-नौ बार ये उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। जिन्होंने वनडे विश्व कप में 21 बार ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.