ICC ODI World Cup: विराट कोहली ने छक्का लगाकर तोड़ा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड 

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 09:13:33 AM
ICC ODI World Cup: Virat Kohli broke Rohit Sharma's record by hitting a six

खेल डेस्क। विराट कोहली (नाबाद 103) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप में गुुरुवार को पुणे में खेले गए मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से शिकस्त दी।

विराट कोहली ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा का भी एक रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली ने इस छक्के के साथ विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है। विराट कोहली के अब विश्व कप में 1248 हो गए हैं। इससे वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं।

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के विश्व कप में 1243 रन हो चुके है। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने विश्व कप में सर्वाधिक 2278 रन बनाए हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने 1743 और कुमार संगकारा ने 1532 रन विश्व कप में बनाए हैं। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.