आईपीएल 10 : पुणे ने मुंबई इंडियंस दिया 161 रन का लक्ष्य

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 09:56:17 PM
IPL 10 : Rising Pune Supergiants set target 161 for Mumbai Indians

मुंबई। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 160 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

घरेलू टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद पुणे की टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने 31 गेंद में 45, अजिंक्य रहाणे ने 38 और अंत में मनोज तिवारी ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

मुंबई को शुरुआती मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद से उसने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए लगातार छह जीत दर्ज की हैं।

कृणाल पंड्या के चोटिल होने के कारण आज कर्ण शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया जिन्होंने 39 रन देकर त्रिपाठी और रहाणे के अहम विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 29 रन देकर दो जबकि हरभजन सिंह और मिशेल जॉनसन को एक एक विकेट मिला।

सलामी बल्लेबाज रहाणे ने पहले ही ओवर की आखिरी गुडलेंथ गेंद को छक्के के लिए भेजकर अच्छी शुरुआत की। वह और त्रिपाठी सहजता से खेल रहे थे, इस दौरान टीम ने 6.2 ओवर में 50 रन पूरे किए।

कर्ण ने टीम को पहली सफलता रहाणे का विकेट दिलाकर हासिल की। उन्होंने अपनी ही गेंद पर कैच लपकर रहाणे की 32 गेंद की पारी का अंत किया, जिसमें पांच चौके और एक छक्का जड़ा था।

इस तरह रहाणे और त्रिपाठी के बीच 9.3 ओवर में 76 रन की साझेदारी भी टूट गई। रहाणे के आउट होने के बाद त्रिपाठी ने हालांकि रन गति को कम नहीं होने दिया और दो गेंद बाद डीप मिडविकेट पर गगनचुंबी छक्का जड़ा।

हरभजन 20 रन देकर एक विकेट ने कसी गेंदबाजी की, जिससे उनके तीन ओवर में महज 16 रन ही जुड़े।

त्रिपाठी इसके बाद ज्यादा देर नहीं टिक सके और कर्ण का ही शिकार बने, जिनकी गेंद पर पोलार्ड ने भागते हुए लांग ऑफ पर कैच लपका। त्रिपाठी ने तीन चौके और दो छक्के जमाए।

महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे, अगली ही गेंद पर हरभजन ने डीप स्क्वायर लेग पर पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ दिया, हालांकि इस गेंदबाज ने इसकी भरपाई अगले और अपने अंतिम ओवर में स्मिथ 12 गेंद में 17 रन, दो चौके को बोल्ड करके की और उन्होंने जोर से चिल्लाकर इस खुशी को भी जाहिर किया क्योंकि यह उनका टी20 क्रिकेट में 200वां विकेट भी था।

जॉनसन की 17वें ओवर की पहली गेंद बेन स्टोक्स 17 के लेग स्टंप उखाड़ गई। तिवारी ने आते ही दो गेंद पर दो चौके जड़ दिए।

लेकिन बुमराह ने अगले ओवर में धोनी को बोल्ड कर किया, जिससे पुणे का स्कोर पांच विकेट पर 138 रन हो गया।

तिवारी ने अंतिम ओवर में बुमराह की पहली दो गेंद पर चौके जमाए लेकिन वह एक गेंद बाद बोल्ड हो गए जिससे उनकी 13 गेंद में चार चौके से 22 रन की उपयोगी पारी का अंत हुआ।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.