- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ रुक गया है। रियान पराग की कप्तान वाली राजस्थान रॉयल्स को चार मैचों के बाद पहली हार सनराइजर्स हैदराबाद से मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन (91 रन) की धमाकेदार पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में राजस्थान की टीम 24 साल के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी के सामने 19 ओवर में 159 रनों पर ही ढेर हो गई है। इस प्रकार से हैदराबाद ने 57 रनों से मैच जीता। इस हार के बावजूद राजस्थान रायॅल्स अंक तालिका में 8 पॉइंट के साथ टॉप पर है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। ये उनका आईपीएल डेब्यू मुकाबला था। उन्होंने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल करने के साथ इतिहास रच दिया है।
प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्रे प्रिटोरियस को डक पर भेजने के साथ आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया वह आईपीएल के इतिहास में डेब्यू पर पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। प्रफुल्ल हिंगे ने चार ओवरों में 34 रन देकर चार विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की टीम से खेलते हैं और वह नागपुर के रहने वाले हैं।
PC: espncricinfo.