IPL 2023: एमएस धोनी IPL-16 के बाद लेने जा रहे है संन्यास, खुद ने ही कर दिया कन्फर्म!

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2023 09:54:31 AM
IPL 2023: MS Dhoni is going to retire after IPL-16, confirmed by himself!

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स जलवा बरकरार है। ऐसे में धोनी और सीएसके फैंस भी खूब खुश है और उसका कारण भी है की टीम अपना अच्छा खेल खेल रही है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भी सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को 18.4 ओवर में ही खत्म कर दिया और 3 विकेट आउट होने तक ही मैच को अपने नाम कर लिया। लेकिन इस मैच के समाप्त होने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा बयान भी सामने आया है और  वो ये की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि हमने जो कहा, वह कर दिखाया... यह मेरे करियर का आखिरी दौर है।


इस बयान के सामने आने के बाद अब यह कयास लगने शुरू हो गए है की शायद आईपीएल का 16वां सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल हो और इसके बाद वो संन्यास की घोषणा कर दे। ऐसे में इस सीजन के खत्म होने के बाद ही धोनी के आगे के प्लान के बारे में लोगों को पता लगेगा।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.