IPL 2023: रोहित शर्मा ने हासिल के ये उपलब्धि, मुंबई इंडियंस के लिए कर डाला ये बड़ा काम

Samachar Jagat | Saturday, 13 May 2023 10:31:42 AM
IPL 2023: Rohit Sharma achieved this feat, did this big job for Mumbai Indians

इंटरेनट डेस्क। आईपीएल के इस महाकुंभ का मजा अब धीरे धीरे दोगुना होता जा रहा है। रोज क्रिकेट के दीवानों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। ऐसा ही हुआ गुजरात और मुंबई इंडियंस के मैच में। इस मैच में सूर्या कुमार ने तो शतक जड़ा ही साथ ही रोहित शर्मा ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 

इस मैच में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए भले ही 18 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। लेकिन उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़ एक उपलब्धि हांसिल कर ली और वो ये की उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्के पूरे कर लिए है।

200 छक्कों की उपलब्धि उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए हांसिल की है। वैसे आईपीएल में उनके 252 छक्के है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड काइरन पोलार्ड के नाम है। काइरन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 223 छक्के जड़े है।

pc-sportskeeda,aaj tak, buzinessbytes.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.