IPL 2023: चला सूर्या का बल्ला तो निकलने लगे रिकॉर्ड, कर डाले ये बड़े कारनामे

Samachar Jagat | Wednesday, 10 May 2023 10:39:45 AM
IPL 2023: Surya's bat started breaking records, he did these big feats

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 का महाकुंभ रोमांचक होता जा रहा है। जैसे जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे है वैसे वैसे ही अब ये लीग फैंस के लिए और भी मजेदार बनती जा रही है और उसका कारण यह है की उनकी पसंद के खिलाड़ी आए दिन कोई कोई बड़ा कारनामा कर दिखाते है। ऐसा ही किया है मुबंई इंडियस के सूर्यकुमार यादव ने।  सूर्यकुमार ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार पारी खेली और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। 

3000 रन के क्लब में हुए शामिल
आपको बता दे की सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। अब वो ती हजारी क्लब में शामिल हो गए हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले वो 22वें खिलाड़ी हैं। अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करे तो सूर्यकुमार यादव 14वें ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 3 हजार रन पूरे किए है।

100 छक्के लगाने वाले कल्ब में भी शामिल हुए
सूर्यकुमार यादव हमेशा तूफानी पारी के लिए जाने जाते है। आरसीबी के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने एक और उपलब्धि हासिल की। वो 100 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल करियर में छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया।
pc-espncricinfo.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.