Thailand-Cambodia border dispute: भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी कर दी है ये एडवाइजरी

Hanuman | Saturday, 26 Jul 2025 02:34:19 PM
Thailand-Cambodia border dispute: Indian Embassy has issued this advisory for citizens

इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद बढ़ गया है। इस विवाद से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के कारण अभी तक दोनों ही पक्षों के 33 लोगों की मौत हो चुकी है।  थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़े विवाद के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और थाईलैंड के सात प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह दी है। 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास की ओर से इस संबंध में नागिरकों को सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास ने पोस्ट के माध्यम से सभी भारतीय यात्रियों से कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले थाई अधिकारियों से ताजा अपडेट जरूर लें। इसके माध्यम से भारतीय यात्रियों से अनुरोध किया गया कि कि वे थाईलैंड के सात प्रभावित प्रांतों में यात्रा न करें। 

आपको बता दें कि थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक इस देश की यात्रा करते हैं। भारत के 15 से अधिक शहरों से इस देश के लिए सप्ताह में 400 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। 

PC: jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.