IPL 2023 :KKR के इस खिलाड़ी ने T-20 में हांसिल की ये बड़ी उपलब्धि, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Friday, 05 May 2023 09:47:43 AM
IPL 2023:  This KKR player achieved this big achievement in T20

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा। इस मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। लेकिन इस मैच में ही पावर हिटर आंद्रे रसेल ने एक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मैच में भले ही 24 रन बनाए हो लेकिन दो छक्के जड़कर उन्होंने कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। 

आंद्रे रसेल ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपकां बता दें की रसेल टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने के मामले में तीसरे बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने इस मामले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। 

जानकारी के अनुसार टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने टी-20 में 1056 छक्के लगाए है। कीरोन पोलार्ड ने 812 छक्के। आंद्रे रसेल ने 600 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है। 

क्रिस गेल- 1056 छक्के
कीरोन पोलार्ड- 812 छक्के
आंद्रे रसेल- 600 छक्के
ब्रेंडन मैकुलम- 485 छक्के
कोलिन मुनरो- 480 छक्के

pc- cricketaddictor,pk, ndtv.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.