झालावाड़ हादसे पर Sachin Pilot का बड़ा बयान, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की कर डाली है मांग 

Hanuman | Friday, 25 Jul 2025 02:51:49 PM
Sachin Pilot's big statement on Jhalawar accident, demanded strict action against them

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अपना दुख प्रकट किया है। इस हादसे में सात बच्चों के मारे जाने की खबर है। 

सचिन पायलट ने इस हादसे की गहनता से जांच करने ओर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से आज कहा कि झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे में अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

साथ ही, घायल बच्चों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। इस हादसे की गहनता से जांच होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.