IPL 2023: गोल्डन डक का शिकार होते ही 'गब्बर' के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Shivkishore | Thursday, 18 May 2023 10:10:04 AM
IPL 2023: This shameful record happened in the name of shikhar dhawan as soon as he became a victim of golden duck

इंटरने डेस्क। आईपीएल के महामुकाबले जारी है और इन मुकाबलों में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और रिकॉर्ड भी बना। लेकिन ये रिकॉर्ड शर्मनाक रिकॉर्ड रहा जो शिखर धवन के नाम दर्ज हुआ है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में ये रिकॉर्ड बना।

धवन के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
जानकारी के अनुसार पंजाक की टीम स्कोर का पीछा करने उतरी तो कप्तान शिखर धवन गोल्डन डक का शिकार हो गए और वो पवेलियन लौट गए।  इसके साथ ही शिखर धवन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में 10वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाले खिलाड़ी बने हैं। 

इस मामले में शिखर ने गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे की बराबरी भी कर ली है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक बार गोल्डन डक पर आउट होने का रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम है, जो 11 बार जीरो पर आउट हो चुके है। 

pc- espncricinfo.com


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.