IPL 2024: टी20 क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने एमएस धोनी

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 02:28:11 PM
IPL 2024: MS Dhoni becomes the first wicketkeeper in the world to achieve this feat in T20 cricket

खेल डेस्क। भले ही पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में रविवार को खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया है।

विशाखापत्तनम के मैदान पर खेले गए इस मैच मेंं धोनी ने स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बॉल पर पृथ्वी शॉ को विकेट के पीछे कैच आउट कर ये बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। पृथ्वी शॉ टी20 क्रिकेट में महेन्द्र सिंह धोनी के तीन सौवें शिकार बने।

इसके साथ ही वह ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपरों में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल और भारत के दिनेश कार्तिक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। ये दोनों ही विकेटकीपर 274- 274 शिकार कर चुके हैं।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.