IPL 2024: जोस बटलर ने इस मामले में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बने

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Apr 2024 11:48:51 AM
IPL 2024: Jos Buttler left Chris Gayle behind in this matter, became the first foreign cricketer to achieve this feat

खेल डेस्क।  जोस बटलर (नाबाद 107 रन) की शतकीय पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के 31वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को दो विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 224 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया।

जोस बटलर ने शतक लगाकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। जोस बटलर का ये आईपीएल में सातवां शतक है। इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेश क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

क्रिस गेल के आईपीएल में छह शतक हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस भारतीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक आठ शतक लगाए हैं। आठवां शतक इस साल उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में लगाया था। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.