IPL 2024: केकेआर के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है आरसीबी

Samachar Jagat | Friday, 29 Mar 2024 12:31:40 PM
IPL 2024: RCB can enter the field against KKR with this playing eleven

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का दसवां मैच आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। आरबीसी अपने विजय अभियान को जारी रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने पर महिपाल लोमरोर को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। वहीं पहले गेंदबाजी करने पर यश दयाल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

आरसीबी अभी तक आईपीएल के इस संस्करण के शुरुआत दो मैचों में एक जीत हासिल कर चुकी है। पहले मुकाबले में चेन्नई से हार का सामना करना करना पड़ा था। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: 1 विराट कोहली, 2 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), 3 रजत पाटीदार, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 कैमरून ग्रीन, 6 अनुज रावत (विकेटकीपर), 7 दिनेश कार्तिक, 8 महिपाल लोमरोर या यश दयाल, 9 अल्जारी जोसेफ/रीस टॉपले, 10 मयंक डागर और 11 मोहम्मद सिराज। 

PC: smartprix

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.