IPL 2024: विराट कोहली ने बनाया अनोखा शतक, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 01:07:59 PM
IPL 2024: Virat Kohli scored a unique century, became the first Indian cricketer to achieve this feat

खेल डेस्क। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के मंगलवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई हैं।

टीम के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में विराट कोहली एक अनोखा शतक पूरा किया है। मंगलवार को खेले गए आईपीएल के इस संस्करण के 15वें मुकाबले में विराट कोहली ने मैदान पर उतरने के साथ नया कीर्तिमान रचा दिया है। ये विराट कोहली का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां टी20 मुकाबला था।

इस मैच के लिए मैदान में उतरते ही विराट कोहली किसी मैदान पर 100 टी20 खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 15वें क्रिकेटर बने हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी इस प्रकार की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। विराट कोहली ने इस मैच में 22 रन की पारी खेल ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.