IPL-2025: आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के कप्तान रहाणे खेलेंगे ये बड़ा दांव!

Hanuman | Tuesday, 29 Apr 2025 03:51:57 PM
IPL-2025: KKR captain Rahane will play this big bet against Delhi Capitals today!

खेल डेस्क।  आईपीएल-2025 के 48वें मैच में आज तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बहुत ही महत्वपूपर्ण है। इसके लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर रहाणे आज एक बड़ा दांव खेल सकते हैं।

दिल्ली के मैदान को देखते हुए राहणे एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज  क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। ऐसा होता है तो रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है। जिनका अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:  अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पावेल, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:  अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, मोहित शर्मा, विप्रज निगम, टी. नटराजन और मिचेल स्टार्क। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.