IPL: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज, ये है कारण 

Samachar Jagat | Saturday, 25 Nov 2023 11:21:12 AM
IPL: IPL's most expensive player Sam Curran may be released

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण अगले साल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाडिय़ों को इधर से उधर जाने का दौर जारी है। अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरेन को लेकर बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि पंजाब किंग्स इस खिलाड़ी को आगामी संस्करण के लिए रिजीज कर सकती है। इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर को पंजाब ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल 2024 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद भी इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

ब्रूक को आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में 13.25 करोड़ रुपए में हैदराबाद की ओर खरीदा गया था। वह इस वर्ष आईपीएल के 11 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से कुल 190 रन ही बना सके थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया था। 
 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.