World Cup 2023: विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धि, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 12:12:00 PM
World Cup 2023: Virat Kohli achieved this feat, left Rohit Sharma behind

इंटरनेट डेस्क। भारत ने विश्वकप में श्रीलंका को बड़े मुकाबले में  302 रनों से मात दी। इस मुकाबले में भारत की और से तीन प्लेयर ने अपने अर्धशतक पूरे किए लेकिन एक भी खिलाड़ी शतक तक नहीं पहुंचा। बाद में गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और श्रीलंका को 55 रन पर ही आलआउट कर दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने भी 88 रन की पारी खेली। 

इस पारी को खेलते हुए उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की और टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पीेछेे छोड़ दिया। अपने शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत विराट कोहली वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए सात मुकाबलों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के साथ ही वनडे विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले खिलाड़ी के लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की रोहित ने 24 पारियों में 12 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर किया है जबकी विराट 33 पारी में 13 बार ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए है। 

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
21 - सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
13 - विराट कोहली (33 पारी)’
12 - कुमार संगकारा (35 पारी)
12 - शाकिब अल हसन (35 पारी)
12 - रोहित शर्मा (24 पारी)
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.