इन पेड़ों को घर में लगाना होता है शुभ

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 03:30:01 PM
These trees are good to home

कांटों वाले और जिन पेड़-पौधों से दूध निकलता है उन्हें घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर के सामने पीपल का पेड़ होना अशुभ बताया गया है। बरगद का पेड़ घर पर नहीं बल्कि मंदिर पर लगाना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे पेड़ हैं जिन्हें घर में लगाने से लाभ होता है। इन पेड़ों को घर में लगाने से होता है लाभ...

तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है।

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र

वास्तु में बांस का पेड़ समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होता है। धन और यश के लिए इसे घर में कहीं भी लगा सकते हैं।

मनी प्लांट के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह पौधा धन संबंधित सभी प्रकार के लाभ घर के लोगों को प्रदान करता है।

नारियल एवं अशोक का पेड़ घर के आंगन में लगाने चाहिए, खासकर अशोक का पेड़, शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है।

ईशान कोण की दिशा में केले का पेड़ लगाया जाना शुभ माना गया है। केले का पौधा वैसे वास्तु के साथ-साथ धार्मिक कारणों से भी महत्वपूर्ण माना गया है।

जानिए! राधा के जन्म से जुड़ी ये रोचक कथा

घर में नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर से कई बीमारियों को भी दूर करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नीम का पेड़ बहुत शुभ बताया गया है। वायव्य कोण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।

रसोईघर में पुदीना, हरी मिर्च और धनिया जैसे छोटे पौधे लगाना शुभ बताया गया है। इन पौधों का वैज्ञानिक और वास्तु दोनों में ही अपना विशेष महत्त्व है।

धन की चाह है तो घर में रखें ये चीजें

बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए आज राशि अनुसार करें ये उपाय

क्या आप जानते हैं कुत्ते से जुड़े इन शकुन-अपशकुनों के बारे में
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.