1 November: गैस सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

Samachar Jagat | Tuesday, 31 Oct 2023 02:36:54 PM
1 November: There may be a change in the prices of gas cylinders

इंटरनेट डेस्क। कल से नया महीना शुरू होने जा रहा है। महीने की पहली तारीख को कई बदलाव देखने को मिलते हैं। नवंबर महीने में भी कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा प्रभाव आपकी जेब पर पड़ेगा।

बुधवार को घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फायदा मिल सकता है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्र सरकार गैस उपभोक्ताओं को राहत दे सकती है। प्रति माह पहली तारीख को एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को निर्धारित किया जाता है। 

 नवंबर की पहली तारीख को एलपीजी रसोई गैस की कीमतों के साथ ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। दीपावली के त्योहार से पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो सकती है। अगर घरेलू गैस की कीमत की संख्या घटती तो ये आमजन के लिए अच्छी खबर होगी। 

PC:  livemint



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.