10 May 2024 Rashifal: इन जातकों को अचानक मिल सकता है धन लाभ, ऐसा रहेगा आपके दिन 

Samachar Jagat | Thursday, 09 May 2024 03:16:28 PM
10 May 2024 Rashifal: These people may suddenly get financial benefits, your day will be like this

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 10 मई 2024 यानी शुक्रवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शुक्रवार को ही आखा तीज भी है। इस दिन कर्क और कन्या सहित कई राशियों के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। 

मेष राशि: जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। 
वृष राशि: सरकारी नौकरी में कार्यरत जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। 
मिथुन राशि: सरकारी कामों में असावधानी आपके लिए भारी पड़ सकती है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 
कर्क राशि: जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। 

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से दिल खुश होगा। अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। 
कन्या राशि: अचानक लाभ मिल सकता है। व्यापार में परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। 
तुला राशि: माता-पिता के धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। पुराना तनाव आज दूर हो सकता है।
वृश्चिक: नौकरी में कहीं दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु राशि:  साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है। 
मकर राशि: अचानक से किसी यात्रा पर जाने का योग है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
कुंभ राशि: किसी पर जल्दी भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 
मीन राशि: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जरुरी कार्य समय रहते पूरे होने से लाभ मिल सकता है। 

PC:  livehindustan, aajtak, l hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.