17 October 2023 Rashifal: नवरात्रि के तीसरे दिन इन जातकों की चमक जाएगी किस्मत, जानें राशिफल

Samachar Jagat | Monday, 16 Oct 2023 04:29:41 PM
17 October 2023 Rashifal : These people's luck will shine on the third day of Navratri, know the horoscope

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। मंगलवार को नवरात्रि का तीसरा दिन होगा। आज हम आपको 17 अक्टूबर 2023 यानी मंगलवार के राशि फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको बताने जा हरे हैं कि मंगलवार का दिन किस राशियों के लिए बहुत ही अच्छा होगा। 

मेष राशि: जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में फायदा मिलेगा। इसे बहुत ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल रहेंगे। 
वृषभ राशि: व्यापार करने वाले जातकों को लिए दिन शुरू रहेगा। माता-पिता के साथ में कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। 
मिथुन राशि: जातकों की किसी पुराने मित्र से हो मुलाकात सकती है। नौकरी में आपकी पदोन्नति के योग हैं। किसी विशेष सहयोगी के कारण लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि:  मन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है। प्रेमी जातकों के जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। 
सिंह राशि: जातकों का व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। 
कन्या राशि: दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पढ़ाई में सफलता की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि:  व्यापारियों के व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसी कारण थोड़ी सी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 
वृश्चिक राशि: राजनीति के क्षेत्र में जातकों को बहुत अधिक कामयाबी मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की बहुत अधिक तारीफ होगी। 
धनु राशि: जातकों के अटके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। 

मकर राशि: प्रॉपर्टी में किसी प्रकार का धन का निवेश करने से पहले सलाहकार की सलाह लेना सही रहेगा। 
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशियां लाएगा। माता-पिता का नाम ऊंचा करने में सफल रहेंगे। 
मीन राशि: जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। 

PC: news18



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.