26 October 2024 Rashifal: इन जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा दिन, जान लें आप

Hanuman | Friday, 25 Oct 2024 04:59:31 PM
26 October 2024 Rashifal: It will be a good day for these people to start any new work, you should know

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 26 अक्टूबर 2024 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार का दिन तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। 

वृषभ राशि: जातक शनिवार के दिन किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दिन बहुत ही शुभ रहेगा, जातकों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वहीं भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी खत्म होने का योग है। 

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन व्यापार में लाभ मिलने के योग मिलेंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने का भी योग है। कई अन्य क्षेत्रों में भी सफलता मिल सकती है। 

तुला राशि: इन जातकों के लिए शनिवार का दिन नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी आ सकती है। अन्य क्षेत्रों में भी दिन शुभ रहेगा। 

PC: medium
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.