आयुष्मान योजना: ये लोग आसानी से बनवा सकते हैं अपना कार्ड, मिलती है ये सुविधा 

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 02:41:46 PM
Ayushman Yojana: These people can easily get their card made, they get this facility

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से लोगों के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज हम आपको आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके माध्यम से व्यक्ति सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।  आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि कौन-कौन से लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। 

आयुष्मान योजना के तहत दिहाड़ी मजदूर, ग्रामीण निवासी, निराश्रित या फिर आदिवासी, जिसके पास कच्चा है, अनुसूचित जाति या जनजाति के लोग, दिव्यांग सदस्य और भूमिहीन व्यक्ति कार्ड बनवा सकता है। योजना के तहत आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर ये कार्ड बनवा सकते हैं।

आपको अपने दस्तावेज अधिकारी को देने होंगे, जिनकी जांच होगी और साथ ही आपकी पात्रता भी जांची जाएगी। पात्र होने पर आपका कार्ड बनवा दिया जाएगा। 
 

PC: amarujala



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.