Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है चॉकलेट, बना लें ये 3 फेस मास्क

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Apr 2024 10:41:57 AM
Beauty Tips: Chocolate enhances the beauty of the face, make this 3 face mask

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में भी हमें सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण इस मौसम में भी हमें अपनी त्वचा का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। ध्यान नहीं देने पर चेहरे का निखार कम हो जाता है। ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए चॉकलेट भी आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। आप इसका कई प्रकार से होममेड मास्क बनाकर उपयोग कर सकते हैं। 

डार्क चॉकलेट और कोकोनट मिल्क का फेस मास्क: आप एक बर्तन में दो चम्मच डार्क चॉकलेट डालकर इसमें एक चम्मच कोकोनट मिल्क अच्छे से मिला लें। अब आप इससे चेहरे पर थोड़ी देर मसाज कर लें। सूखने के बाद आप चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको फायदा जरूर ही मिलेगा। इसके किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। इसक उपयोग करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

डार्क चॉकलेट, शहद और दालचीनी का फेस मास्क: इसके लिए आप एक बर्तन में दो चम्मच मेल्ट डार्क चॉकलेट डालकर दो चुटकी दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच शहद मिलाकर फेस मास्क बना लें। अब आप इसे आधे घंटे के लिए चहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

डार्क चॉकलेट और केले का मास्क: एक बर्तन में आप एक पका हुआ केला मैश कर इसमें एक चम्मच डार्क चॉकलेट को अच्छे से मिला लें। इसे भी आप चेहरे पर आधा घंटा लगाने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.